लखनऊ मेट्रो की 12 खासियत | Lucknow Metro Train

लखनऊ.यूपी का ड्रीम प्रोजेक्ट लखनऊ मेट्रो 5 सितंबर शुरू होने वाला है। होम मिनिस्टर राजनाथ सिंह और सीएम योगी इसका इनॉगरेशन करेंगे। साथ ही पहली बार मेट्रो की सवारी भी करेंगे। मेट्रो के 8.30 किलोमीटर के पहले चरण में 8 स्टेशन हैं, बाकी के हिस्से पर अभी काम चल रह है। 6 सितंबर को पब्ल‍िक के लिए किया जाएगा ओपन...
- 5 सितंबर से लखनऊ मेट्रो दौड़ने लगेगी। पब्लिक के लिए इसे अगले दिन यानी 6 सितंबर से शुरू किया जाएगा।
- इसमें सफर करने के लिए 2 सितंबर को मेट्रो गो कार्ड का काउंटर लगाया गया। पहले दिन 610 कार्डों की बिक्री हुई। 
- 28 अगस्त को मेट्रो की नई वेबसाइट भी लॉन्च कर दी गई। इसपर सभी रूट के लिए ऑनलाइन टिकट और मेट्रो कार्ड लिए जा सकेंगे।

Lucknow Metro Train 2017

ट्रांसपोर्ट नगर से चारबाग तक चलेगी, ये रहेगी टाइमिंग
- लखनऊ मेट्रो रोजाना सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक चलेगी, कुल साढ़े 8 किलोमीटर की दूरी तय करेगी।
- इस दूरी में कुल 8 स्टेशन हैं। इसका एवरेज हर एक किलोमीटर पर एक मेट्रो स्टेशन है।
- इसमें टांसपेार्ट नगर, कृष्णा नगर, सिंगार नगर, आलमबाग, आलमबाग बस स्टैंड, मवैया, दुर्गापुरी और चारबाग स्टेशन शामिल हैं।
लखनऊ में मेट्रो के 4 रूट तैयार हो रहे
- अमौसी से कुर्सी रोड।
- बड़ा इमामबाड़ा से सुल्तानपुर रोड।
- पीजीआई से राजाजीपुरम।
- हजरतगंज से फैजाबाद रोड तक मेट्रो को जोड़ा जाएगा।

4 हजार मजदूर लगे, ढाई करोड़ रुपए रोज हुए खर्च

- मेट्रो के एक इंजीनियर ने बताया कि साढ़े 8 किमी के ट्रैक पर करीब 2 हजार करोड़ रुपए खर्च हुए। 
- लखनऊ मेट्रो को बनाने में 4 हजार मजदूर, 790 दिन और 2 करोड़ 53 लाख 16 हजार रुपए रोजाना खर्च लगा है।

6 महीने में तैयार हुई 812 मीटर ये सुरंग

- एलएमआरसी के एमडी कुमार केशव ने बताया कि 812 मीटर की यह सुरंग पूरी तरह से तैयार हो गई है और इसे 6 महीने में तैयार कर लिया गया है। 
- अब टीबीएम को हजरतंगज से निकालकर सचिवालय ले जाया जाएगा। सचिवालय से हुसैनगंज तक की सुरंग बनाने का काम जल्द शुरू होगा।

2013 में हुई थी लखनऊ मेट्रो प्रोजेक्ट की शुरुआत

- लखनऊ मेट्रो पूर्व सीएम अखिलेश यादव के ड्रीम प्रोजेक्ट में शामिल था। उन्होंने मेट्रो की शुरुआत 2013 में की थी, लेकिन इस काम ने रफ्तार 2014 में पकड़ी। 3 साल के में इसके ट्रैक का काम पूरा कर लिया गया।

इनॉगरेशन पहले भी हुआ, लेकिन सर्विस शुरू नहीं हो पाई

- बता दें, अखिलेश यादव ने 1 दिसंबर 2016 को मेट्रो को हरी झंडी दिखाई थी, जिसमें मुलायम सिंह यादव ने फीता काटकर लोकार्पण किया था।
- उस समय आलमबाग डिपो से ट्रांसपोर्ट नगर तक 6 किलोमीटर का ट्रायल रन किया गया था।
- इसे पब्लिक के लिए शुरू करने की कई बार डेट दी गई, लेकिन यह शुरू नहीं हो पाई।

Source : https://goo.gl/9H2FYa

Comments